संस्कारी और सुशील बहु गुण
हमारे देश में, महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ-साथ रिश्तों और नातों को बनाएं रखने की जिम्मेदारी भी आ जाती है। शादी के बाद हर बहु से संस्कारी बहु होने की उम्मीद की जाती है।
अगर आप 20-25 वर्ष की आयु वाली अवस्था में है तो घर-परिवार के लोगों की पूरी कोशिश, आपको सभ्य और संस्कारी बनने में लग जाती है।
हाल ही में भारतीय परिवेश को ध्यान में रखकर एक सर्वे किया गया, और सर्वे में मालूम चला कि संस्कारी बहु में क्या गुण होते है और कौनसी बातें उन्हें संस्कारी बनाती है।
1. सिर पर पल्ला ढंकना
हर भारतीय बहु से उम्मीद की जाती है कि वो सिर पर पल्लू रखे। यह एक भारतीय महिला का शिष्टाचार एवं परम धर्म होता है।
2.नरम स्वभाव
बहु हमेशा नरम स्वभाव की होनी चाहिए। जब वो बोले तो नम्रता उसकी बोली में दिखाई देनी चाहिए।
3. शर्मीली
हमारे यहां शर्म को लड़कियों का प्राकृतिक गहना माना जाता है। इसलिए बहु सदैव शर्मीली होनी चाहिए।
4. मधुर वाणी
हर बहू से यही उम्मीद की जाती है कि उसकी वाणी में मधुर स्वर होना चाहिए। ताकि सामने वाले उसकी वाणी सुनने के लिए उत्सुक हो।
5. शराब न पीएं
शराब पीने वाली लड़कियों को अच्छी नज़र से नहीं देखा जाता है और न ही ऐसी बहूओं को परिवार में स्वीकार किया जाता है।
6.चिडियां जैसे खाएं -
जो बहुएं कम खाती है उन्हें बेहद ही अच्छा माना जाता है।
7. रोटी बनाना -
अच्छी और संस्कारी बहुओं को गोल-गोल रोटियां बनानी जरूर आनी चाहिए।
8. न नहीं बोलती -
अच्छी बहु किसी भी काम के लिए न नहीं बोलती हैं।
9. हिंदी सिनेमा
अच्छी बहुएं सिर्फ बॉलीवुड मूवीज ही देखती है।
10. पराम्पराओं को मानने वाली-
परम्पराओं, रूढिवादिता और पुरानी मान्यताओं को मानने वाली लड़कियां सबसे अच्छी बहु मानी जाती है।
11. अपने परिवार व प्रति प्रेम भाव
एक सुशील और गुणवंती बहू का परम कर्त्तव्य होता है कि अपने परिवार के प्रति प्रेम भावना बनाए रखें। ताकि अपने ससुराल व माके का मान मर्यादा का ख्याल रखे।
भारत में अच्छी बहुओं की यहीं परिभाषा आदि काल से चली आ रही है। और इन तरीकों से आप एक अच्छी बहु बन सकती है।
एक अच्छी बहू बनने के बिंदास टिप्स
जब भी कोई लड़की शादी करके ससुराल जाती है तो उसके मन में कई सवाल होते हैं कि क्या वो उन रिश्तों को और इनकी ज़िम्मेदारियों को अच्छे से निभा पायेगी? इस तरह के न जाने कितने सवाल और मन में कई उलझनें होती हैं। जिनका जवाब आपके प्यार, विश्वास और समझ पर निर्भर करता है। शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें जीवन के अंतिम समय तक प्यार और विश्वास क़ायम रहता है । एक औरत चाहे तो अपने रिश्ते को बिगाड़ सकती है और चाहे तो अपनी सूझबूझ से इस रिश्ते को कभी न टूटने वाले पक्के धागे में पिरोकर रख सकती है। हर लड़की चाहती है कि वह एक अच्छी बहू बने, इसके लिए बस मेरे इन टिप्स को अपनाएं और एक प्यारी बहू बन जाएं।
एक अच्छी बहू बनने के लिए ज़रूरी है –
1. सभी रिश्तों को सम्मान दें
सबसे पहले ससुराल में अपने सास-ससुर को माता-पिता की तरह सम्मान दें और देवर-ननद को भाई-बहन जैसा असीम प्रेम और स्नेह दें और जेठ और जेठानी को भाई और भाभी की तरह मान दें।
2. पसंद और न पसंद का विशेष ध्यान रखें
ससुराल में परिवार के प्रत्येक सदस्य की पसंद-नापसंद का विशेष ध्यान रखें और कभी भी शिक़ायत का मौका न दें।
3. पति को समझने का प्रयास करें
आपके पति जिस पर घर की सारी ज़िम्मेदारियाँ हैं। अगर वह आपके लिए समय न निकाल पा रहे हों तो ग़ुस्से या ज़िद में उन्हें कोई ग़लत बात न कहें। वह आपके अपने हैं और सारी ज़िंदगी आपके ही रहने वाले हैं। उनके साथ समय बिताने के लिए पूरी रात आपकी अपनी है। इसलिए अपनी पति की इज़्ज़त करें, उन्हें ख़ूब प्यार करें व उनकी हर ज़रूरत का पूरा ध्यान रखें ।
4. परिवार को अपनेपन का एहसास करायें
यदि आप अपने पति के साथ कहीं बाहर घूमने जा रही हैं तो घर आते समय सबके लिए कुछ खाने का सामान लेकर आएं। ऐसे में सब को यही लगेगा कि आपको इस परिवार का बहुत ख़याल है ।
5. परिवार की बातों को इधर से उधर कहने से बचें
परिवार में छोटी छोटी नोक झोक और सौ तरह की बातें होना स्वाभाविक हैं, लेकिन इन बातों को पर्दे में रखना बेहद ज़रूर है। कभी भी ससुराल की बातें मायके में और मायके की बातें ससुराल में न करें ताकि आपके परिवार का आप पर विश्वास मज़बूत हो सकें।
6. ससुराल की सभी रीति रिवाज को सीखने का प्रयास करें
एक अच्छी बहू के रूप में घर के सभी रीति-रिवाज़ों को पूरी श्रद्धा से सीखें और उसे निभाने का प्रयास करें। अपनी सास से सभी त्यौहारों को पूजने की विधि और पकवान आदि को बनाने के बारे में भी सीखें।
7. परिवार का दिल जीतने का प्रयास करें
यदि आप खाना बनाने में निपुण हैं तो आप अपने इस हुनर का उपयोग कर परिवार का दिल जीतने का प्रयास करें क्योंकि किसी के दिल जीतने का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है इसलिए नए-नए व्यंजन बना कर सब का दिल जीतने की कोशिश करें।
8. मायके की तारीफ़ बढ़ चढ़ कर ससुराल में न करें
मायके से मिले सामान की तारीफ़ और अमीरी की डींगें न हांकें। अपनी सास को अपनी दोस्त, माँ और हमराज बनाकर रखें और आप भी पूरी ईमानदारी के साथ उनसे ये रिश्ता निभाएं।
9. सास को माँ समझे
यदि आपकी सास कभी आपको डांट दें तो उन्हें पलट कर कभी जवाब न दें। सोचें कि जब आपकी माँ आपको डांटती थी तो आप उनकी डांट को भी प्यार समझती थी तो यदि आपकी सास आपको कुछ समझा रही हैं तो बजाय ग़ुस्सा करने के उनकी बातें ध्यान से सुने, आख़िर वे भी आपकी माँ की तरह आपके भले की ही बात कर रही होती हैं ।
10. सही परिधान पहनें
फ़ैशन के नाम पर कभी भी ऐसा कुछ न पहनें जिसे देखकर घर के बड़े असहज महसूस करें। चाहे वे कुछ भी न कहें लेकिन आप स्वयं अपने परिधानों के प्रति सतर्क रहें ।
मित्रों अगर आप अपने जीवन में छल-कपट से दूर, प्यार और विश्वास के रंग भरेंगी तो आप सबकी पसंदीदा एक अच्छी बहू बन जाएंगी और सब आपको बहुत ज़्यादा प्यार करेंगे।
ऑनलाइन सेवा
गोस्वामी कॉमन सर्विस सेंटर
Goswami Common Service Center
1. सभी प्रकार के ऑनलाइन आवेदन और LIC किस्त जमा किया जाता है
2. सभी प्रकार के ऑनलाइन बिल जमा किए जाते है
3. रूपए ट्रांसफर किए जाते है
4. पीएम किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाता है
5. सभी प्रकार से ऑनलाइन फॉर्म भरे जाते है।
6. ऑनलाइन एंप्लायमेंट रजिस्ट्रेशन किया जाता है
7. सभी प्रकार के ऑनलाइन फलेक्सी ओर रिचार्ज किए जाते है
8. कुमाऊं यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन डिग्री, माइग्रेशन प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई
9. कुमाऊं यूनिवर्सिटी ऑनलाइन एडमिशन
10. आरसीआई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
11. सीटेट / UTET ओर NET Exam k लिए अप्लाई
12. उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय की डिग्री के लिए अप्लाई
13. एग्जाम फॉर्म और बैक एग्जाम फॉर्म
14. ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म
15.ऑनलाइन आधार कार्ड बनाने
16. ऑनलाइन स्कॉलरशिप का फॉर्म फिल
17.ऑनलाइन आरडी जमा करने
18.ऑनलाइन पेन कार्ड सेवा
19.ऑनलाइन लाइफ पेंशनर सर्टिफिकेट(जीवित प्रमाण पत्र)
20. ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट
21. ऑनलाइन पहचान पत्र बनवाना आदि।
💐💐कृपया सेवा का अवसर दे।🙏🏻🌷🌷
प्रोo - प्रकाश गोस्वामी ई-डिस्ट्रिक्ट उपयोगकर्ता
9690663544/7253994805
नोट - सभी प्रकार से ऑनलाइन आवेदन के लिए या रजिस्ट्रेशन के लिए वॉट्सएप सेवा ही उपलब्ध है।
मेल आईडी - prakashgoswami03@gmail.com
Blogs-
www.goswamispecial.blogspot.com
YouTube-
https://youtu.be/7FZQJo_oJMc
https://mobile.twitter.com/Prakash41827790
No comments:
Post a Comment